पन्ना -से जिला ब्यूरो चीफ वेदप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट
पन्ना - कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अस्पतालों के प्रभारियों डाॅ. व्ही.एस. उपाध्याय सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना एवं डाॅ. अभिषेक जैन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्रनगर को मुख्यमंत्री महोदय एवं स्वास्थ्य मंत्री महोदय द्वारा प्रदत्य ट्राॅफी को प्रदान किया तथा भविष्य में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा दी। मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बालागुरू के, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.एस. पाण्डेय, आर.एम.ओ डाॅ. श्वेता पाण्डेय, श्री एच.एस. त्रिपाठी अस्पताल प्रशासक एवं श्री आर.के. सोनी स्टूवर्ड, श्रीमती अभिलाषा आठ्या क्लालिटी स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।