प्रेस वार्ता के दौरान बतायेकि प्रयागराज मंडल
*कौशांबी* से बड़ी खबरे 
जनपद के जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बतायेकि प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ कौशांबी फतेहपुर प्रयागराज और चित्रकूट मंडल के पराजापुर में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। दर्जनों लोग अस्पतालों में जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पुलिस टीम बनाई गई। जिसमें चायल क्षेत्राधिकारी श्याम कांत मंझनपुर क्षेत्राधिकारी कृष्ण गोपाल सिंह के साथ सराय अकिल थाना अध्यक्ष अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह पिपरी थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय चरवा थाना अध्यक्ष संत शरण सिंह कनैली चौकी इंचार्ज आशुतोष द्विवेदी और उपनिरीक्षक परमानंद यादव तथा मंझनपुर प्रभारी मनीष कुमार पांडे पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार कौशांबी प्रभारी एमपी सिंह तथा चौकी इंचार्ज इंद्र कांत यादव ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 08 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें कनैली निवासी अजय उर्फ पप्पू कोमल सिंह पुत्र अनिल सिंह कनैली राजू उर्फ अंशुमान सिंह कनैली अंगद सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह सलेमपुर संजय पुत्र राम सूरत निवासी ओसा अशोक शुक्ला पुत्र राजेंद्र शुक्ला निवासी आलोक सिंह पुत्र रमेश सिंह मनोज सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी को हिरासत में लिया गया। 50 लीटर स्पिट और 363 जहरीली शराब की वेंडीज नामक सीसी बरामद की गई। जिला अधिकारी ने कहा कि समय से पहले जहरीली शराब बेचने और बनाने वालों को गिरफ्तार किया गया है । इससे जिले में पंचायत चुनाव और होली के दौरान पीने वाले लोगों की जान को सुरक्षित किया गया है। सभी लोगों को जेल भेज दिया गया।इस संबंध में जिलाधिकारी कौशांबी व पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा संयुक्त रूप से दी गई जानकारी।
एसीपी न्यूज चैनल कौशाम्बी से ब्यूरो कौशाम्बी से ब्यूरो चीफ पवन मिश्रा की रिपोर्ट