*गौ माता की सेवा करना हर मनुष्य का कर्तव्य व धर्म*
परेऊ बाड़मेर से वागाराम बोस की रिपोर्ट
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आठवें दिन लापसी गुड दलिया हरा चारा सेवा की मुहिम जारी रखी
मेघवाल युवा विकास समिति के संरक्षक हुकमाराम राठौड़ ने बताया पौराणिक शास्त्रों के अनुसार गाय (गौ) हमारी माता है और उसकी महिमा बड़ी निराली है। गौ माता महिमामयी और सभी प्रकार से पूज्य है। गौ माता की रक्षा करना हर मनुष्य का परम कर्तव्य है।
गौमाता की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा महान पुण्य नहीं है। पुराणों में कहा गया है कि जो मनुष्य गौ माता के खुर से उड़ी हुई धूलि को सिर पर धारण करता है, वह मानों तीर्थ के जल में स्नान कर लेता है और उसे सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं में कानाराम बारूपाल, दोलाराम घांची, दिनेश कुमार बारूपाल, घनश्याम सोनी, गौतम चंद जाटोल, रमेश कुमार गोयल, गोबर राम आदि नेहरू कॉलोनी के सामाजिक कार्यकर्ता इस मुहिम में लगे हुए हैं